दूसरा आरोपित बनवाली निवासी दुला सिंह उर्फ निर्मल सिंह उर्फ उदलसिंह को गिरफ्तार कर अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। आरोपित निक्का सिंह के खिलाफ कातवाली में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट में चालान पेश हुआ।जो दोनों प्रकरणों में फरार चल रहा था। जिसको अदालत ने वांछित अपराधी घोषित कर दिया। इसके खिलाफ कुल चार मामले दर्ज हैं। आरोपित के नहीं मिलने पर एसपी की ओर से इस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसकी गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया, कोतवाली थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें हैडकांस्टेबल हेतराम छिम्पा, रामकिशन, सिपाही जसमेल सिंह शामिल किया। टीम ने सोमवार रात को आरोपित निक्का सिंह उर्फ छोटा सिंह उर्फ जगासिंह को गिरफ्तार कर लिया।