6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेलिब्रेशन पर रहेगी आठ सौ पुलिसकर्मियों की नजर

- नए साल के जश्न में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 30 Dec 2017, 9:39 PM IST

police

police

- नए साल के जश्न में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

श्रीगंगानगर.

शहर में रविवार को वर्ष 2017 को विदाई व 2018 के स्वागत के लिए शाम को होने वाले कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।ये रविवार शाम से सोमवार सुबह करीब तीन बजे तक सेलिबे्रशन पर नजर बनाए रखेंगे। वहीं दो पुलिस अधिकारी भी शहर में मौजूद रहेंगे।

मौसम की सबसे सर्द रात, न्यूतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस

सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि रविवार को नए साल के स्वागत व बीते साल की विदाई में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब आठ सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान शाम को बाइक सवार, थानों के वाहन, फिक्स पिकेट्स, मोबाइल गश्त, चेतक व कैट फोर्स, आरएसी के हथियारबंद जवानों को लगाया जाएगा।

Video : 2400 लाइसेंस निरस्त, हादसों में आई कमी

वहीं सीओ सिटी व सीओ ग्रामीण दिनेश कुमार शहर में पुलिस व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। होटल, मैरिज पैलेस सहित अन्य स्थानों पर यदि अवैध रूप से शराब पिलाने, हंगामा करने आदि की सूचना मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।

छुट्टी के दिन भी खुलेंगे निगम सहायक अभियंता कार्यालय

सभी थानाधिकारियों को निर्देश

इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस को निगरानी रखने व त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान नाकेबंदी करने व वाहनों की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

डीईओ का पद खाली होने से नहीं खुले लिफाफे, भर्ती प्रक्रिया अटकी

Video : रेग्यूलेशन कमेटी की बैठक में हंगामा, काश्तकारों ने लगाया धरना

नाकाबंदी तोड़कर भागी कार, पुलिसकर्मियों में हड़कंप