4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

सीएम दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

अनूपगढ़/श्रीगंगानगर. मुख्यमंत्री गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वहीं अनूपगढ़ नई धान मंडी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रुप देने की कार्रवाई जारी है। हालांकि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने की अफवाहे चल रही हैं। लेकिन इन अ वाहो पर पूर्ण विराम लगाते हुए डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि 7 सितम्बर को अनूपगढ़ में गौरव यात्रा का कार्यक्रम यथावत ही रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रांति फैला रहे हैँ कि मुख्यमंत्री को दौरान स्थगित हो गया है,परंतु ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री अनूपगढ़ में 7 सितम्बर को सीमा सुरक्षा बल परिसर में हैलीकॉप्टर से पहुंचेगी तथा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर धान मंडी में सभा को संबोधित करेंगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितम्बर को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम होंगे। जबकि 8 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित बैठक के कारण 8 सितम्बर के कार्यक्रमों में आंशिक बदलाव किया गया है। सीएम के दौरे से पूर्व गुरूवार शाम को ही पुलिस के आलाधिकारियों के अनूपगढ़ पहुंचने की सम्भावना है। पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्नोई ने बताया कि सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ५०० से अधिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे।

इसके अलावा श्रीगंगानगर जिले के अलावा अन्य पुलिस थानों का जाब्ते के साथ आर.ए.सी के जवान भी मौजूद रहेंगे। सभा के पास सुरक्षा व्यवस्थाओं के लेकर बेरिकेटस लगाए गए है। पानी के मुददे पर माकपा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन से पिनटने के लिए भी पुलिस पूरी तरह तैयार है। उपखंड अधिकारी मनमोहन मीणा सहित पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा सभा स्थल,शामियाने सहित अन्य वयवस्थाओं का जायजा लिया गया है। दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकता विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लगातार जनसम्पर्क कर सभा को एेतिहासिक बनाने के प्रयासों में जुटे है।

Read more : एलिवेटेड रोड को लेकर बड़ी खबर, व्यापारी दुकानें रखेंगे बंद, लगाएंगे काले झण्डे

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग