3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष किसान सभा का प्रदर्शन

-विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 8 Mar 2018, 7:50 PM IST

farmers  protesting

farmers protesting

सादुलशहर.

स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट लागू करने, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद पर 200 रुपये बोनस देने, गेहूं, सरसों व चने की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने व भाखड़ा में 1872 क्यूसेक पानी देने तथा 2016 ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा वंचित किसानों को देने आदि मांगों लेकर लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से गुरुवार को सादुलशहर एसडीएम कार्यालय के समक्ष तहसील अध्यक्ष कौर सिंह सिद्धु व पूर्व सरपंच पालाराम के नेतृत्व में विशाल रोष प्रदर्शन किया गया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Video: भारतीय खादय निगम द्वारा सर्मथन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां

इससे पूर्व भारी संख्या में किसान, पार्टी कार्यकत्र्ता माकपा कार्यालय में एकत्रित हुए तथा शहर के मुख्य बाजार से जूलूस के रूप में होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए पालाराम ने कहा कि किसान को उसकी उपज का पूरा दाम नहीं मिल रहा है तथा न ही सिंचाई का पूरा पानी मिल रहा है।

Video : हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Video: संगरिया में स्थाई एसडीएम नियुक्ति के लिए बेमियादी धरना शुरु

सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसान तंग आ चुका है। उन्होंने इसके लिए किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदर्शन में ग्राम पंचायत बुधरवाली के सरपंच सुखपाल सिंह मान, छात्र नेता देवांशु जाट, माकपा तहसील सचिव ताराचन्द सोनी, भारत की जनवादी नौजवान सभा के तहसील अध्यक्ष अमन सिंह चक धौला, संदीप सिंह, परमानन्द, महेश खण्डा सहित बड़ी संख्या में काश्तकार उपस्थित थे। प्रदर्शन के पश्चात संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम नीलाभ सक्सैना को सौंपा गया।

न्यूजीलैंड जेल में सजा काट रही मां ने पुत्र से मिलने की इच्छा जताई

धरना स्थल पर लिया सात जन्मों के साथ का वादा

स्टोर में मिली न्याय शाखा से चोरी हुई कुछ मुहरें

तलाक करवाने व एफआर लगाने के नाम पर ऐंठे साढ़े आठ लाख

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़