6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दो कुख्यात इनामी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, एक साथी घायल

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात इनामी गैंगस्टर की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में उनका एक साथी घायल हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:03 PM IST

encounter

encounter

श्रीगंगानगर। जिले के हिंदुमलकोट थाना इलाके में गांव पक्की के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे पंजाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात इनामी गैंगस्टर की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में उनका एक साथी घायल हुआ है।

मृतकों में एक नाभा जेल से 5 गैंगस्टरों व 2 अन्य को छुड़ा ले जाने का आरोपित है। एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश विक्की गोंड़र व उसका साथी प्रेम लाहोरिया है और दोनों नाभा जेल ब्रेक केस में वांछित है। घटना के बाद मौके पंजाब व गंगानगर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। विक्की पर पंजाब पुलिस की ओर से 10 लाख का व प्रेम पर 5 लाख रुपए का इनाम है।

गंगानगर पुलिस ने बताया कि हिंदुमलकोट थाना इलाके में पंजाब की सीमा के पास गांव पक्की में बदमाशों व पंजाब पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में मोस्टवांटेड विक्की गोंडर व प्रेम लाहौरिया मारे गए। वहीं उनका एक साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। एसपी हरेंद्र कुमार, एएसपी सुरेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

बीकानेर के लाल को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, 9 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस को उसकी लोकेशन पंजाब से लगते राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिल रही थी। इसके चलते उस पर नजर रखी जा रही थी। उसके यहां छिपे होने की सूचना पुख्ता होने पर पंजाब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची। पुलिस ने सरेंडर करने कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
इस दौरान पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें दोनों बदमाश ढेर हो गए। ये दोनों पिछले साल नाभा जेल तोड़कर फरार हो गए थे।

गोंडर पंजाब में आतंक का पर्याय बन गया था। नाभा जेल कांड के बाद वह चर्चा में आया। उसका लूटपाट सहित कई हत्याओं और मादक पदार्थ की तस्करी में हाथ था। इस गिरोह का पंजाब में काफी आतंक था।