
श्रीगंगानगर.
शहर के वार्ड नंबर 30 में उप-चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही है। भाजपा व कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पुष्पा कुलचानियां में सीधा मुकाबला हो रहा है। शनिवार को निर्दलीय चुनाव लड़ रही पुष्पा को सिलाई मशीन का चुनाव चिन्ह मिल चुका है। भाजपा वार्ड में प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है और एक बार मौका देने की बात कह कर सुमन घोड़ेला वोट मांग रही है। वहीं, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पुष्पा का जेठ पूर्व पार्षद दयाराम कुलचानियां प्रचार-प्रचार की कमान संभाल रखी है।
चहल चौक पर शाम साढ़े पांच बजे एक दर्जन से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता आपस में बैठक हो रहा है और नामांकन दर्ज कर दो प्रत्याशी मैदान में है। इस वार्ड में अब 17 दिसंबर को मतदान होगा। इस वार्ड में अब भाजपा की सुमन घोड़ेला और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा देवी कुलचानियां के बीच सीधी टक्कर है। अब भाजपा और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशाी एक-दूसरे को मात देने के लिए मतदाताओं को रिझाने के लिए डोर-टू-डोर जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं।
इससे पहले पुष्पा कुलचानियां की सास तखिया देवी इस वार्ड की निर्दलीय पार्षद थी लेकिन इनका निधन के बाद वार्ड नंबर 30 में पार्षद का पद रिक्त हो गया था। इस कारण अब इस वार्ड में जिला प्रशासन उप चुनाव करवा रहा है। इसमें कांग्रेस व भाजपा दोनों के नेता अपने-अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभी मतदाता खुलकर किसी के समर्थन में नहीं आ रहे हैं। हालांकि नगर परिषद में भाजपा के 30 पार्षद है लेकिन भाजपा की सरकार होने के कारण वो हर हाल में इस सीट पर अपना प्रत्याीश जीत की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि कांग्रेस को इस वार्ड में कोई प्रत्याशी ही खड़ा नहीं किया लेकिन अब निर्दलीय प्रत्याशी को जीताने की कोशिश में लगी हुई है।
चुनाव को लेकर चर्चा
सर्दी की आहट में चुनावी चर्चा दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम को चहल चौक सहित वार्ड में कई जगह नुक्कड़ पर इन दिनों इस वार्ड में हो रहे चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। कोई सुमन की चर्चा करता है तो कोई पुष्पा की। अब दोनों पार्टी के समर्थक अपने-अपने पक्ष के उम्मीदवार की जीत पक्की मान रहे हैं लेकिन 19 दिसंबर को जब परिणाम आएगा तब ही पता चल पाएगा की वार्ड नंबर तीस की सीट पर किसका कब्जा होता है।
Updated on:
10 Dec 2017, 7:40 AM IST
Published on:
10 Dec 2017, 6:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.