16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sri Ganganagar: हैरान करने वाली दुर्घटनाः कोयले से भरी मालगाड़ी ने CISF की गाड़ी को मारी टक्कर… पूरी टीम थी गाड़ी में

Suratgarh Thermal Plant Accident: यह घटना उस समय हुई जब बोलेरो गाड़ी एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी और उसी दौरान कोयला लाने वाली ट्रेन वहां आ गई।
less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Train Accident: : शुक्रवार शाम को सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट के परिक्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते.होते टल गया। सीआईएसएफ की बोलेरो गाड़ी एक कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन से टकरा गई। यह घटना उस समय हुई जब बोलेरो गाड़ी एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी और उसी दौरान कोयला लाने वाली ट्रेन वहां आ गई।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान प्लांट क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। बोलेरो जैसे ही रेलवे ट्रैक पार करने लगी, तभी सामने से एक कोयले से भरी मालगाड़ी आ गई। इंजन के चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन धीमी हो गई, लेकिन तब तक बोलेरो का अगला हिस्सा इंजन से टकरा चुका था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ट्रैक के बीच फंस गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बोलेरो में सवार किसी भी जवान को चोट नहीं आई।

स्टेशन यार्ड में बजा हूटर, राहत टीम पहुंची मौके पर
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड में हूटर बजाया गया और तुरंत एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही थर्मल प्लांट में तैनात सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद रेल ट्रैक बाधित हो गया था, जिसे हटाने के लिए हाईड्रा मशीन का इस्तेमाल किया गया। कुछ ही घंटों में बोलेरो को ट्रैक से हटाकर स्थिति को सामान्य कर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया कि रेलवे क्रॉसिंग पर सतर्कता बेहद जरूरी है। भले ही यह एक बड़ा हादसा नहीं था, लेकिन इससे भविष्य में रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों को अधिक सतर्क रहने की सीख मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग