मंगलवार रात को आए अंधड़ से जिले का विद्युत तंत्र गड़बड़ा गया। कई जगह पेड़ टूटकर लाइनों पर गिरने से पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है। गंगानगर वृत्त में एक सौ विद्युत पोल टूट गए, 15 से 20 डीपी और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार शाम तक पोल और ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल कर दी है। इससे हुए नुकसान का आंकलन एक-दो दिन में पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही बता पाएंगे।
डॉ संजय वाजपेयी, अधीक्षण अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम।