
श्रीगंगानगर.
जवाहरनगर थाना इलाके में एसएसबी रोड पर बुधवार शाम को सात सौ रुपए के लेने के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जमकर बोतलें फेंकी गईं और लाठियां चलीं। आरोपितों ने एक बाइक को आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मच गई तथा रास्ता जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार जनों को दबोच लिया जबकि तीन जने फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि शाम को एसएसबी रोड पर लेन-देन के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों तरफ से बोतलें फेंकी गई। आरोपितों ने एक बाइक में आग लगा दी।
सूचना पर थाना पुलिस व एएसआई जयकुमार भादू पहुंचे। पुलिस ने अर्जुन कॉलोनी निवासी मनीष पुत्र सतनामदास, साधु कॉलोनी निवासी शुभम पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र जम्मूराम व रामलाल कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र दुलीचंद को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व लोगों ने बाइक में लगी आग पर काबू पाया।
यहां भी पढ़े
सौ पाठ्यक्रमों के साथ शीघ्र शुरू होगा पाई समर कैंप - https://goo.gl/aErqbw
अस्पताल में छह महिलाओं ने करवाई मैमोग्राफी - https://goo.gl/Km7t8U
रंग-गुलाल खेल, नाच-गाकर मनाया मजदूर दिवस - https://goo.gl/1JcJfD
घर में तंगहाल और पड़ोसी मालामाल - https://goo.gl/W9iFkN
झाड़-झंखाड़ नहीं, अब साफ स्वच्छ खेल मैदान - https://goo.gl/fvVjUB
सौर ऊर्जा से रिचार्ज होंगे बीएसएफ के सुरक्षा उपकरण - https://goo.gl/nMyk5X
इधर यातायात नियमों का पाठ, उधर सरेआम उड़ती धज्जियां - https://goo.gl/njF88p
मृतक के वारिसान को देने होंगे 66 लाख रुपए - https://goo.gl/BBiUs6
Updated on:
03 May 2018 07:44 am
Published on:
03 May 2018 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
