2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
Video : पर्चे बांट और पोस्टर लगा वाहन चालकों को किया जागरूक
Play video

Video : पर्चे बांट और पोस्टर लगा वाहन चालकों को किया जागरूक

वाहन चालकों को पर्चे बांटकर और वाहनों पर पोस्टर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 25 Apr 2018, 7:59 PM IST

श्रीगंगानगर.

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को शहर के चौराहों पर पुलिस, एनसीसी, स्काउट और संस्था के लोगों ने वाहन चालकों को पर्चे बांटकर और वाहनों पर पोस्टर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। वहीं, सुबह पुलिस अधिकारियों ने यातायात थाने में जागरुकता अभियान चलाने वाले बच्चों व संस्था के लोगों को टी-शर्ट वितरित की।

 

यातायात प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रहे कार्यक्रमों में बुधवार को सुबह यातायात थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ व अन्य पुलिसकर्मियों ने स्काउट कैडेट्स, संस्था के लोगों व स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा सप्ताह लिखी टीशर्ट वितरित की।

 

इसके बाद इन बच्चों, कैडेट्स व संस्था के लोगों ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ शिव चौक सहित अन्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियम लिखे पर्च वितरित किए तथा बड़े वाहनों पर यातायात नियमों व चिन्हों के पोस्टर लगाए गए। इसके अलावा वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़