2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएगा सादुलशहर का रेलवे स्टेशन

उत्तर-पश्चिम रेल मण्डल की ओर से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेल खण्ड पर सादुलशहर व बनवाली रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा सयंत्र लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य अब अन्तिम चरण में चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Ajay Bahadur

•

Updated: 17 Aug 2019, 7:25 PM IST

SOLAR LIGHT

सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएगा सादुलशहर का रेलवे स्टेशन

40 यूनिट विद्युत का होगा प्रतिदिन उत्पादन

सादुलशहर (श्रीगंगानगर). रेलवे स्टेशन सादुलशहर ( Sadulshahar railway ) व बनवाली शीघ्र ही सौर ऊर्जा की रोशनी ( light of solar ) से जगमगाएगा। उत्तर-पश्चिम रेल मण्डल बीकानेर की ओर से सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करवाने के कार्य की कवायद तेज गति से जारी है। सौर ऊर्जा प्लांट शुरू होने से रेलवे को विद्युत बिल में राहत मिलेगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक महीपाल सिंह व स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेल मण्डल की ओर से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेल खण्ड पर सादुलशहर व बनवाली रेलवे स्टेशन पर सौर ऊर्जा सयंत्र लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य अब अन्तिम चरण में चल रहा है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा सयंत्र स्थापित करने का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मात्र कनैक्शन की औपचारिकता शेष है, जो आगामी दिनों में पूर्ण कर ली जाएगी। इससे विद्युत की बचत होगी व रेलवे स्टेशन अधीक्षक कक्ष, प्लेटफार्म आदि स्थानों पर लाईट सौर ऊर्जा से जगमगाएगी।

इतनी होगी प्लांट की क्षमता
सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने का कार्य कर रहे तकनीकी कर्मचारी सोहेल अख्तर ने बताया कि सादुलशहर रेलवे स्टेशन पर 10 किलोवाट क्षमता का सौलर प्लांट स्थापित किया गया है। रेलवे स्टेशन के ऊपरी तल पर कुल 35 सौर ऊर्जा प्लेटें स्थापित कर दी गई हैं, इसके अलावा एक कक्ष में 60 बैटरियां तथा अन्य तकनीकी उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। सादुलशहर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 40 यूनिट विद्युत का उत्पादन इस प्लांट से होगा। उन्होंने बताया कि बनवाली रेलवे स्टेशन पर भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सौर ऊर्जा प्लांट लगने से विद्युत की भी बचत होगी तथा रेलवे के विद्युत बिल में भी कमी आएगी। जिससे रेलवे को आर्थिक फायदा होगा तथा स्टेशन पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। ज्ञात रहे कि विद्युत तंत्र में अनेकों बाद खराबी के कारण रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म अंधेरे में डूब जाता है, अब इस सौर ऊर्जा प्लांट के स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति निर्बाध मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़