इसके बाद बदमाश यात्रियों के बैग लेकर उतर गए। इन बैगों में नकदी, मोबाइल, कपड़े सहित अन्य सामान था। इस ट्रेन में श्रीगंगानगर के भी कई लोग लूटपाट का शिकार हुए, जिनमें से एक जने ने जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस वारदात से सात दिन पहले भी इसी जगह के आसपास इसी टे्रन में एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों से लूटपाट हुई थी। जिसमें भी श्रीगंगानगर के परिवार थे। बदमाश इनके लाखों रुपए लूटकर ले गए थे। इसके बाद भी टे्रन में सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हुई है। श्रीगंगानगर जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने बताया कि इस ट्रेन में श्रीगंगानगर तक कोई गार्ड नहीं आती है। यहां गाड़ी बिना गार्ड के ही आती है।