
स्कूल बस और रोडवेज में टक्कर, बाल बाल बचे बच्चे
श्रीगंगानगर.
पदमपुर रोड पर कोडियांवाली पुलिया क पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय बड़ा हादसा टल जब एक प्राइवेट स्कूल बस की राजस्थन रोडवेज की बस से जा टकराई। स्कूली बस में सवार बच्चे सहम गए, चार बच्चों के मामूली चोटें भी आई है। स्कूली बस का अगला शीश भी चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि स्कूली बस का चालक लापरवाही से यह बस ओवर टेक करता हुआ तेज गति से चला रहा था। पहले इस बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने का भी प्रयास किया लेकिन कुछ दूर बाद राजस्थान रोडवेज से जा टकराई।
यह स्कूली बस कुंज विहार, खालासानगर, साहूवाला, धालेवाला, चूनावढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी कि तेज गति होने के कारण सामने से आई राजस्थान रोडवेज से जा टकराई। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन वहां एकत्र हो गए। इस बीच स्कूली बस का ड्राइवर वहां से भाग गया। बताया जाता है कि इस बस चालक ने नशा कर रखा था, उसे आंशका थी कि अगर पुलिस आई तो उसकी चैकिंग करेगी। परिजनों का आरोप है कि यह बस काफी समय से खराब है लेकिन स्कूल प्रबंधक ने इसकी सुनवाई नहीं की है। यह बसफलोरा डेल्स पब्लिक स्कूल की है। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस का जाब्ता भी पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कराने पर पुलिस वापस लौट आई।
डीटीओ की जांच की हकीकत सामने आई
पिछले महीने कलक्टर के आदेश पर जिला परिवहन अधिकारी की अगुवाई में टीम ने इलाके की स्कूली बसों का निरीक्षण किया था, तब डीटीओ ने इन बाल वाहिनी को क्लीन चिट्ट दे दी थी। लेकिन गुरुवार को इस स्कूली बस की हालात को देखकर एेसा लगा कि यह जांच महज खानापूर्ति हुई है। बच्चों के परिजनों का कहना था कि पुरानी खटारा बसों को कौडि़यों के भाव खरीदकर स्कूल संचालकों ने एेसी बसों पर नया रंग लगाकर इसे बाल वाहिनी का रूप दे दिया है। एेसे में ये बसें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं है। यहां तक कि इस स्कूली बस में प्राथमिक उपचार की दवा की कीट भी उपलब्ध नहीं थी।
Published on:
05 Jul 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
