पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब- राजस्थान सीमा पर बने नाकों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। साधुवाली नाके पर सोमवार सुबह दोनों ओर से आवागमन बंद कर दिया गया। यहां भारत माला सड़क पर बनने वाले पुल के लिए आए सीमेंट के ब्लॉक और बैरिकेड्स लगा कर मार्ग को सील किया गया है। इसके अलावा पतली सहित अन्य नाकों पर जाब्ता तैनात कर दिया गया है। सोमवार सुबह डीआईजी एवं एसपी विकास शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, सिटी एएसपी बी. आदित्य, आईपीएस रमेश कुमार, सीओ ट्रेफिक प्रशांत कौशिक, थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह मय जाब्ते के पहुंचे और वहां पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।