
Jordan murder case : सोशल मीडिया पर था सक्रिय, फेसबुक पर हैं कई अकाउंट
श्रीगंगानगर.
मंगलवार सुबह जिम में मारा गया हिस्ट्रीशीटर जॉर्डन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय था। आलम यह है कि जॉर्डन चौधरी के नाम से फेसबुक पर कोई आधा दर्जन अकाउंट हैं। फिर भी तीन अकाउंट में जॉर्डन की फोटो लगी है, इससे जाहिर है यह पेज उसी के हैं। इसके लिए जॉर्डन क्लब मोहर सिहं चौक के नाम से भी फेसबुक पर एक पेज बनाया गया है।
जॉर्डन के फेसबुक अकाउंट व फेसबुक पेज पर फालोअर व मित्रों की संख्या भी अच्छी खासी है। उसके एक अकाउंट में मित्रों की संख्या चार हजार से ऊपर हैं तथा फालोवर 28 सौ के करीब हैं। उसके दूसरे अकाउंट में मित्र 713 हैं। तीसरे अकाउंट में उसके मित्रों की संख्या दिखाई नहीं देती है लेकिन इस अकाउंट के साढ़े छह हजार से ज्यादा फालोअर हैं। इसी तरह से जॉर्डन क्लब मोहरसिंह चौक नामक पेज को छह हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं तथा इतने ही लोगों ने लाइक किया हुआ है। इस पेज पर शहर की राजनीति व शहर के नेताओं को लेकर चर्चा की हुई है। मसलन, शहर का संभावित व बेहतरीन उम्मीदवार कौन हो सकता है। इसके लिए बाकायदा नाम देकर सर्वे टाइप भी किया हुआ है। इसके लिए जॉर्डन क्लब मोहर सिहं चौक के नाम से भी फेसबुक पर एक पेज बनाया गया है।
वो सब देख रहा है
जॉर्डन के एक फेसबुक अकाउंट का कवर फोटो पर शिव जी की फोटो लगी है। इस पर लिखा है वो सब देख रहा है। इसी फोटो के साथ जॉर्डन का कमेंट भी लगा है जिसमें उसने कहा है 'हे महाकाल तुझे पता है, मैं सही हूं, बस सिर पर हाथ रखना, यह दुनिया का टेम और वहम मैं आपे काढ देऊं।' हालांकि यह पोस्ट पिछले साल की है। हिन्दी भी ठीक से नहीं लिखी हुई है। मसलन, शहर का संभावित व बेहतरीन उम्मीदवार कौन हो सकता है। इसके लिए बाकायदा नाम देकर सर्वे टाइप भी किया हुआ है।
Published on:
23 May 2018, 8:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.