6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : श्रीगंगानगर की छोटी-बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

-न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस -दुकानदारों को किया पाबंद-शहर के गोल बाजार में उपखंड अधिकारी ने की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 25 Dec 2017, 8:44 PM IST

weather

weather

धूप के बावजूद हवा में बर्फ की ठंडक

श्रीगंगानगर.

शहर में सोमवार को धूप के बावजूद हवा में बर्फ की ठंडक घुली रही। पूरे दिन धूप तो निकली लेकिन इसमें गर्म एहसास नहीं था।धूप में बैठने के बावजूद सर्द हवा असर दिखा रही थी। धूप में भी लोग शॉल और स्वेटर पहन कर बैठे। पूरे दिन तेज सर्दी का असर बना रहा।

सुबह दिन की शुरुआत में मौसम साफ था लेकिन तेज सर्दी ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। बच्चों के शीतकालीन अवकाश होने से वे तो सड़कों पर नजर नहीं आए लेकिन सब्जी और दूध के विक्रेता कंपकंपाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए।इन लोगों ने कंबल ओढकर तथा अलाव तापकर सर्दी दूर भगाई। सुबह सात बजे के आसपास जब धूप निकली तो सर्दी का एहसास कुछ कम हुआ, हालांकि हवा तब भी बींध रही थी। दिन आगे बढऩे के साथ-साथ सर्दी भी तेज होती चली गई। पूरे दिन धूप के कारण लोग खुले में बैठे नजर आए लेकिन शाम ढलने के साथ ही एक बार फिर बाजार में रौनक कम हो गई। शाम सात बजे के आसपास लोग घरों को लौटने लगे। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 81 प्रतिशत तथा शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

कचरा फैलाने पर लगाया जुर्माना

नगर परिषद ने शहर में स्वच्छता के लिए अभियान चला रखा है और इस पर बड़ी राशि खर्च कर हो रही है। लेकिन, शहर में इसके बावजूद साफ-सफाई कहीं बेहतर नहीं है। इसको लेकर उपखंड अधिकारी यशपाल आहुजा ने सोमवार शाम पांच बजे गोल बाजार में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। गोल बाजार में विजय पनीर हाउस और नरुला शॉप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना लगाया। इसके अलावा गोल बाजार और गांधी चौक पर दुकानदारों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए पाबंद किया गया है। दुकान के आगे कूड़ा-कचरा बिखरा हुआ था। इस पर एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई की हिदायत दी। हालांकि, बाजार में डस्टबिन दुकान के पास पड़ा था। इसके बावजूद बाहर कचरा बिखरा हुआ था। इस पर एसडीएम ने दुकानदारों को कचरा कचरा पात्र में डालने के लिए पाबंद किया। इस दौरान एसडीएम के साथ सहायक अभियंता सुखपाल कौर, फायर ऑफिसर गौतमलाल आदि थे।

कचरा प्वाइंट का निरीक्षण
इससे पहले शाम चार बजे उपखंड अधिकारी आहुजा ने चक छह जैड में कचरा प्वाइंट का निरीक्षण किया। वहां पर सफाई व्यवस्था आदि का फीडबैक लिया। दो-तीन दिन पहले ही छह जैड के ग्रामीणों ने वहां पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसको लेकर एसडीएम ने कचरा प्वाइंट की स्थिति देखी।