
broken glass of shop
बार्डर इलाके में बच्चों को बीएसएफ देगी ऑनलाइन कोचिंग
श्रीगंगानगर.
बॉर्डर इलाके के बच्चों को ऑनलाइन कोचिंग सुविधा मुहैया कराने के लिए हिन्दुमलकोट स्थित बीएसएफ बीओपी में शुक्रवार को महानिदेशक केके शर्मा ने प्रेप मंत्रा वेबसाइट का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
इस वेबसाइट से बार्डर इलाके के बच्चे बीएसएफ बीओपी हिन्दुमलकोट में जाकर ऑनलाइन कोचिंग ले सकेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्यालय श्रीगंगानगर के बीएसएफ कमांडेंट आनंद सिंह तक्षक, 193 बटालियन श्रीगंगानगर के कमांडेंट कुलवंत कुमार, सहायक कमांडेंट अरुण कुमार हिन्दुमलकोट व हिन्दुमलकोट के सीनियर सेकैंडरी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
सूट की सिलाई को लेकर विवाद, तोडफ़ोड़
शहर में गोल बाजार के समीप दयानंद मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दुकान पर सूट की सिलाई को लेकर युवकों व दुकानदार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी।
पुलिस ने बताया कि राजदीप नाम के युवक ने सुखदेव एण्ड संस दुकान से सूट सिलवाया था। शुक्रवार को वह सूट लेने आया और सिलाई ठीक नहीं होने की बात कहकर झगड़ा करने लगा। उसके साथ दो और युवक भी थे। झगड़े के दौरान युवकों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी, जिससे दुकान के बाहर लगा शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकान मालिक सुखदेव सिंह की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है, जिसमें तोडफ़ोड़, मारपीट आदि के आरोप लगाए हैं।
आबादी क्षेत्र में टावर लगाने पर रोष
गांव धर्मसिंहवाला के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आबादी क्षेत्र में टावर लगाने पर रोष जताया है। गांव के सरपंच, पंचायत समिति के विकास अधिकारी, उपखंड अधिकारी और जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सादुलशहर क्षेत्र के चक धर्मसिंहवाला के वार्ड चार में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। यह मोबाइल टावर आबादी क्षेत्र में है तथा सरकारी अस्पताल और ग्राम पंचायत के निकट है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों को बिना किसी सूचना के यह निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस टावर के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो सकती है।
Published on:
15 Dec 2017 09:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
