
meeting with collector
श्रीगंगानगर.
गंगनहर बचाओ किसान समिति की बैठक सोमवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में सत्यजीत सिंह बराड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें वंचित रही मंडियों में मूंग खरीद केंद्र स्थापित कराने, मूंग खरीद सुनिश्चित कराने और नरमा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कराने पर चर्चा हुई। किसानों ने जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू ने बताया कि जिले की चार मंडियों जैतसर, गजसिंहपुर, रिड़मलसर और बींझबायला में खरीद केंद्र नहीं खोले गए हैं। जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया है। अगर आठ से दस दिन में खरीद केंद्र शुरू नहीं किए जाते हैं और समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं होती है तो समिति आंदोलन शुरू करेगी।
समर्थन मूल्य पर नरमा खरीद शुरू हो
समिति कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान एक स्वर में कहा कि मंडी में नरमा 4000 से 4300 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 4320 रुपए है। ज्यादातर ढेरियां 4000 से 4200 रुपए तक खरीदी जा रही है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 100 से 150 रुपए का नुकसान हो रहा है। प्रशासन समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कराए जिससे तंगहाली में किसानों को कुछ राहत मिल सके।
ये भी मुद्दे उठाए
गत बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं का प्रबंध करने का वादा किया गया था। इस पर सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत धरातल पर क्र ॉप कटिंग करने की भी मांग रखी गई। वहीं, छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन के चलते धारा 144 लगाने के दौरान किसानों को गिरफ्तार करने की निंदा की गई।
ये रहे मौजूद
गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई बैठक में पिरथीपाल संधू, गुरबचन कंग, विक्रमजीत सिंह, जसपाल सिंह, हरविंद्र, निशान हुंदल, जसपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, हरजिंद्र मान, कुलविंद्र सिंह, इंद्राज पूनिया, जीत सिंघ लाखिया, समीर साहू आदि ने विचार रखे।
Published on:
25 Sept 2017 10:06 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
