8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंकज सोनी हत्याकांड: आईजी ने लिया फीडबैक, अब तक सुराग नहीं

सादुलशहर के तत्कालीन सीआई भूपेन्द्र सोनी के भानजे की गोलीमार हत्या करने के सौलह दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है।
2 min read
Google source verification
IG police

IG police

श्रीगंगानगर।

सादुलशहर के तत्कालीन सीआई भूपेन्द्र सोनी के भानजे की गोलीमार हत्या करने के सौलह दिन बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है।इस हत्याकांड की जांच के लिए स्पेशल टीम के अब तक किए गए प्रयास का फीडबैक लेने के लिए खुद आईजी बीकानेर विपिन कुमार पांडेय शुक्रवार को लालगढ़ जाटान थाना पहुंचे। वहां टीम सदस्यों से अब तक सुराग के बारे में जानकारी ली। लेकिन प्रयासों को परिणाम में नहीं बदलने पर खफा भी हुए।

बस की छत पर मिला शव, खून से सने थे कपड़े

हालांकि स्पेशल टीम ने संदिग्धों की धरपकड़कर उनसे की गई पूछताछ से कई सुराग सामने आने की बात कही गई है। आईजी ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि अब हनुमानगढ़ के पुलिस अधिकारियों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। हनुमानगढ़ पुलिस के कई अधिकारियों के मार्गदर्शन से यह पहेली खोलने के लिए मदद ली गई है। हत्या की दिशा के बारे में अधिकारियों से कई पहलूओं पर फोकस किया गया है। पंजाब में छुपे होने के सवाल पर आईजी का कहना था कि पंजाब पुलिस से लगातार संपर्क में है।

Video : अव्यवस्थाओं के बीच 731 परिवारों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ा

उन्होने दावा किया कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए प्रयास लगातार जारी है। ज्ञात रहे कि छह दिसम्बर की शाम करीब साढ़े छह बजे सादुलशहर से श्रीगंगानगर लौट रहे 27 वर्षीय पंकज सोनी पुत्र साहबराम की बुधवाली के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक श्रीगंगानगर के इंदिरा कॉलोनी की गली नम्बर तीन का रहने वाला था। वह सोने चांदी का काम करता था। पंकज हर बुधवार को श्रीगंगानगर से सादुलशहर में सोने चांदी कारोबारियेां के यहां गहने की सप्लाई देता था।

रिश्वतखोर एक्सईएन को दो साल कठोर कारावास व बीस हजार रुपए जुर्माना

Video : सात दिन से डॉक्टर हड़ताल पर, अस्पताल में पसरा सन्नाटा, रोगी बेहाल

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग