
demo pic
श्रीगंगानगर.
सोलह दिन से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित देश भर में ग्रामीण डाक कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार दोपहर मांगे मान लेने पर समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। जिला मुख्यालय पर मुख्य डाक घर के समक्ष 22 मई से चल रही हड़ताल दिल्ली में हुई वार्ता के बाद समाप्त की गई।
हड़ताल के चलते श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ प्रधान डाकघरों में डाक के ढेर लगे हुए हैं। डाक सेवाएं ठप होने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब हड़ताल समाप्त होने से दो-तीन दिन में डाक व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद शर्मा और सचिव रामचंद्र शर्मा के अनुसार डाक ग्रामीण सेवक मुख्य डाक घर के समक्ष चल रहा धरना दिल्ली में हुई वार्ता के बाद समाप्त किया गया। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों के मुख्य डाकघर, 54 उपडाकघर और 518 शाखा डाकर घरों में डाक सेवाएं प्रभावित हुई थी।
यह थी मांगें
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर ग्रामीण डाक सेवकों के लिए गठित कमलेश प्रसाद कमेटी को लागू करने की मांग को लेकर देशभर में ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर थे।
मनरेगा संविदा कार्मिक व मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना जारी
श्रीगंगानगर.
पंचायती राज की 2013 की दोनों भर्तियां शुरू कर कंप्लीट करने की मांग को लेकर श्रीगंगानगर सहित हर पंचायत समिति कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी मनरेगा कार्मिक संघ राजस्थान और पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन धरना देकर निरंतर चल रहा है। मनरेगा कार्मिक हड़ताल पर होने की वजह से गांवों में मनरेगा से संबंधित कार्य ठप है। वहां पर एक भी मजदूर को रोजगार नहीं मल रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस मौके पर महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के प्रदेश प्रवक्ता राय साहब,ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह, व राजस्थान पंचातय राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राकेश सहारण व ब्लॉक महामंत्री छिंद्रपाल सिंह का कहना है कि जब तक मांगे पूर्ण नहीं होगी कार्मिकों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौका पर प्रदीप सिंह भाटी, विपिन कुमार, कृष्ण शर्मा व वीरेंद्र जाखड़ सहित कई कार्मिक शामिल हुए।
Published on:
6 Jun 2018, 10:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.