3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेटेलाइट के जरिए विद्यार्थी एलईडी पर करेंगे विज्ञान-गणित की पढ़ाई

-आईसीटी फेज फोर के अंतर्गत जिले के 20 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का चयन-लैब स्थापित कर एलईडी और डिश-एंटिना स्थापित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Apr 2018, 8:13 AM IST

student education

श्रीगंगानगर.

शहरी और ग्रामीण अंचल के दूरदराज के विद्यार्थियों को तकनीक युक्त गुणात्मक शिक्षा के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई सीधे जयपुर से लाइव टेलीकास्ट सेटेलाइट के माध्यम से एलईडी पर करवाई जाएगी।
जयपुर मुख्यालय पर सेटेलाइट से इन स्कूलों को आईसीटी फेज-फोर के अंतर्गत जोड़ा गया है। अब पहले और दूसरे पीरियड में एलईडी के माध्यम से कक्षा नौ और दसवीं के विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई सीधे लाइव टेलीकास्ट से विद्यार्थियों को करवाई जाएगी। स्कूलों की लैब में इंटरनेट आदि की पूरी व्यवस्था करवाई गई है।


जिला मुख्यालय पर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज) में कंप्यूटर लैब स्थापित कर एलईडी और डिश एंटीना लगा दिया गया है। जयपुर मुख्यालय स्थित सेटेलाइट से इन स्कूलों की लैब को सीधा जोड़ दिया जाएगा। अब नए शिक्षा सत्र से कक्षा नौ व दसवीं की गणित और विज्ञान की पढ़ाई एलईडी और प्रोजेक्टर पर होगी।


कर दी गई है व्यवस्था
मल्टीपर्पज स्कूल के व्याख्याता और लैब प्रभारी दर्शन कुमार कंबोज ने बताया कि आईसीटी फेज फोर में राजकीय आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल मल्टीपर्पज में दो सीपीयू से 12 कंप्यूटर जोड़े गए हैं। एक लैब बनाकर फर्नीचर आदि की व्यवस्था कर दी गई है। एलईडी और डिश-एंटीना आ चुके हैं, जिन्हें लगा दिया गया है। नए शिक्षा सत्र से कक्षा नौवीं और दसवीं की गणित-विज्ञान की पढ़ाई सैटेलाइट के माध्यम से एलईडी व प्रोजेक्टर पर शुरू करवाई जाएगी।

इन स्कूलों का किया चयन
आईसीटी (इन्फोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलोजी) फेज फोर में राजकीय आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल (मल्टीपर्पज) श्रीगंगानगर, बांडा कॉलोनी, 10 डीओएल, दो जीएम बी, तीन केडी,15 ओ, 11 टीके, 75 एनपी, फौजूवाला (78आरबी ), छापंावाली, डूंगरसिंहपुरा, गद्रखेड़ा, करड़वाला, प्रतापपुरा,आठ एसडीएस,10 जैड, ओड़की, सुखचैनपुरा, हरदासवाली, साधुवाली व राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल ठाकरी शामिल हैं। इन स्कूलों में दो दर्जन कंप्यूटर लगाकर लैब स्थापित की गई है। हालांकि लैब पहले ही स्थापित कर दी गई थी, लेकिन इसे अब काम में लिया जाएगा।


विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटीसी-फोर के अंतर्गत जिले के 20 स्कूलों में लैब स्थापित की गई है। अब इन स्कूलों में एलईडी स्थापित कर डिश-एंटीना लगाकर सीधे जयपुर सेटेलाइट से जोड़ दिया है। अब इन स्कूलों के विद्यार्थियों को तकनीक युक्त गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी।
अनिल स्वामी, अतिरिक्त जिला परियोजना निदेशक (एडीपीसी), रमसा, श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़