2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुगर मिल में गन्ना पिराई शुरू – सात दिन में दस हजार क्विंटल गन्ना पिराई

श्रीकरणपुर क्षेत्र की कमीनपुरा स्थित शुगर मिल में सात दिन में दस हजार क्विंटल ही गन्ना पिराई हुई है। मिल में कभी टरबाइन खराब हो जाती है तो कभी गन्ना की आपूर्ति नहीं होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 18 Dec 2016, 8:51 PM IST

Sugar mill started working

Sugar mill started working

श्रीगंगानगर.

श्रीकरणपुर क्षेत्र की कमीनपुरा स्थित शुगर मिल में सात दिन में दस हजार क्विंटल ही गन्ना पिराई हुई है। मिल में कभी टरबाइन खराब हो जाती है तो कभी गन्ना की आपूर्ति नहीं होती है। टरबाइन दुरुस्त होने पर शनिवार रात्रि ढाई बजे मिल में गन्ना पिराई शुरू की गई। दिन में फिर से तकनीकी खराबी आने पर मिल रुक गई। इसके बाद फिर से गन्ना पिराई शुरू की गई है। बार-बार तकनीकी खराबी आने और गन्ना की आपूर्ति कम होने पर मिल में गन्ना पिराई ठप पड़ी थी। रविवार तक गन्ना की आपूर्ति में सुधार हो चुका है। वर्तमान में मिल में 60 से 70 ट्राली गन्ना की आपूर्ति हो रखी है।

खान मंत्री टीटी ने किया निरीक्षण

खनन मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने रविवार को शुगर मिल का निरीक्षण किया और मिल की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक देवेंद्र कौशिश ने मिल की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया। मंत्री ने इलाके के किसानों से गन्ना की आपूर्ति, भाव सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

शुगर मिल की टरबाइन दुरुस्त कर रात्रि को शुगर मिल में गन्ना पिराई शुरू कर दिया है। हालांकि दिन में भी फिर से दिक्कत आने से शुगर मिल में गन्ना पिराई ठप हो गई थी। हालांकि अब गन्ना की आपूर्ति में सुधार हुआ है।