3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले से संचालित गाडिय़ों पर ‘ग्रीष्मकालीन’ का ठपा

-ग्रीष्मकालीन गाडिय़ों के संचालन में श्रीगंगानगर की उपेक्षा-ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवाओं के नाम पर कोई नई गाड़ी नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Apr 2018, 9:29 AM IST

train

श्रीगंगानगर.

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बीकानेर मंडल में 23 ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवाएं प्रारंभ करने की घोषणा की है। इनमें गंगानगर क्षेत्र की पूरे तौर से अनदेखी की गई है। हैरानी है कि हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर-सादुलपुर, सूरतगढ़-श्रीगंगानगर के बीच जिन ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवाएं शुरू करने की घोषणा की गई है, वे पहले से ही चल रही हैं।


उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन की ओर से जारी सूची के अनुसार 04767/04768 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्पेशल सवारी गाड़ी प्रतिदिन, 04770/04769 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्पेशल सवारी गाड़ी प्रतिदिन, 04771/04772 श्रीगंगानगर-सादुलपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल सवारी गाड़ी प्रतिदिन, 09762/09761 सूरतगढ़-श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ प्रतिदिन गाड़ी, 04773/04774 श्रीगंगानगर-सूरतगढ़-श्रीगंगानगर प्रतिदिन गाड़ी चलाने की घोषणा की गई है।


सभी गाडिय़ों को ग्रीष्मकालीन स्पेशल रेल सेवाएं बताया गया है, जबकि ये सभी गाडिय़ां काफी समय से संचालित हैं। कुल मिलाकर गंगानगर से ग्रीष्मकालीन रेल सेवाओं के नाम पर कोई नई रेलगाड़ी नहीं चलाई गई है। गंगानगर के यात्री बीकानेर से चलने वाली कई साप्ताहिक ट्रेनों को गंगानगर तक विस्तारित करने की मांग कर रहे हैं। इलाके की सबसे बड़ी मांग श्रीगंगानगर-सीकर के बीच प्रस्तावित नई रेल सेवा को भी अब तक हरी झंडी नहीं मिली है।


यात्री गाडिय़ों में आरक्षण फु ल
गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही श्रीगंगानगर से चलने वाली एक्सप्रेस गाडिय़ों में आरक्षण फुल है। श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी में एसी चेयरकार के अलावा एक थर्ड एसी भी लगाया गया है। आठ अप्रेल के बाद से 16 अप्रेल तक इन दोनों वातानुकूलित कोच में लम्बी प्रतीक्षा सूची है। छुट्टियों को देखते हुए काफी लोगों ने हरिद्वार के लिए आरक्षण करवाया है। श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी में सामान्य कोच में भी यात्री भार ज्यादा है। इस इंटरसिटी के बठिण्डा से रवाना होने के बाद सामान्य कोच भी यात्रियों से फुल हो जाते हैं। उद्यान-आभा तूफान एक्सप्रेस और बीकानेर-श्रीगंगानगर-सरायरोहिला एक्सप्रेस में भी वातानुकूलित कोच में आरक्षण का कोटा फुल चल रहा है।


नई रेल सेवा के लिए प्रयास
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के लिए जल्द ही एक नई रेल सेवा आरंभ करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इलाके के लोगों को नई रेल सेवा का
लाभ मिलेगा।Ó
- निहालचंद, सांसद, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़