सूरतगढ़. राज्य सरकार एक तरफ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दे रही है, वहीं, सूरतगढ़ का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंचायत समिति के उधारी के भवन में संचालित हो रहा है। इस ऑफिस की हो गई है। इस वजह से परिसर में निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहता है। इनके आपस में झगडऩे से यहां आने वाले शिक्षकों व कार्मिकों को चोटिल होने का खतरा सताता रहता है। सीबीईओ ने विकास अधिकारियों को चारदीवारी निर्माण के लिए कई बार पत्र लिखे हैं परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। यह कार्यालय शुरुआत में आरसीपी कॉलोनी के क्वार्टरों में संचालित होता था। इसके बाद वर्ष 2000 में इसे पंचायत समिति कार्यालय परिसर में बने कृषक विश्राम गृह में शिफ्ट कर दिया गया। इसमें तीन कमरे बने हुए हैं। एक में सीबीईओ व दो कमरों में स्टाफ बैठता है। करीब चार वर्ष पहले मुख्य रोड की तरफ वाली चारदीवारी टूट गई। जिसके बाद निराश्रित पशु सीबीईओ कार्यालय के सामने लगे पेड़ों के नीचे आकर बैठने लगे। अब इस कार्यालय के पीछे की तरफ की चारदीवारी भी टूट चुकी है।