
श्रीकरणपुर.
सामाजिक बुराईयों व कुरीतियों को दूर करने में शिक्षा महत्वपूर्ण है। महिला शिक्षा को बढ़ावा मिलने से उनमें जहां स्वावलंबन की भावना बढ़ेगी वहीं महिला उत्पीडऩ के मामलों में भी कमी आएगी। यह बात गुरुवार को व्यापार मंडल में हैल्पिंग हैंड वुमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से हुए ‘धीयां दी लोहड़ी’ कार्यक्रम की अध्यक्ष व पंचायत समिति प्रधान अमृतपालकौर बराड़ ने कही। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है।
कन्या भू्रण हत्या जघन्य अपराध
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनीता जोहिया, विशिष्टि अतिथि बीएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष कौशल्या, पंचायत समिति डायरेक्टर गुरमीतकौर गिल, राजस्व निरीक्षक अंजलि शर्मा, प्रधानाचार्य सुषमा शर्मा व प्रधानाचार्य सुषमा शारदा ने कन्या भू्रण हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक होने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद लोहड़ी उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने लोहड़ी में रेवड़ी, मूंगफली व तिल की आहूति देकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।
रेणु छाबड़ा ने ‘पुत वंडाण जमीनां, धीयां दुख वंडोदिया ने रचना सुनाकर सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। विशिष्ट भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन तनेजा व अरोड़वंश शिक्षा उत्थान परिषद के संयोजक राजकुमार नागपाल ने भी विचार रखे। गायक विपिन पथिक ने भी रचनाएं सुनाई।
सोसायटी अध्यक्ष तेजेन्द्रपाल कौर बराड़ ने समिति के क्रियाकलापों व उद्देश्यों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष अनु तनेजा, सचिव अलका रस्सेवट, कोषाध्यक्ष जयश्री बवेजा, अनीता मुंजाल, कल्पना यादव व अंशु तनेजा ने भी विचार रखे। मौके पर आरएएस चयनित प्रतिभाओं मोनिका बंसल व प्रिया गंगवानी का सम्मान किया गया। वहीं सात नन्हीं कन्याओं की पहली लोहड़ी के उपलक्ष्य में उनकी माताओं का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद लोहड़ी उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने लोहड़ी में रेवड़ी, मूंगफली व तिल की आहूति देकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।
Updated on:
12 Jan 2018 08:19 am
Published on:
12 Jan 2018 07:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
