
केसरीसिंहपुर(श्रीगंगानगर).
यहां पालिका क्षेत्र में बन रहे गौरव पथ के साथ दोनो तरफ नाला शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर वार्ड 11 व 4 के प्रभावित लोगों ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर जाम लगा जोरदार प्रदर्शन किया व आवागमन ठप कर धरने पर बैठ गए। विगत 4-5 माह पूर्व शुरू हुए सड़क के साथ नाले का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाया जाने की मांग पूरी नही होने पर मंडी बन्द की चेतावनी के तहत धान मंडी में भी मज़दूरों ने आधा दिन काम ठप्प रखा।
क्योंकि यहां प्रभावित अधिकांश परिवार धानक समाज से आते है व धान मण्डी में अनाज की छनाई व अन्य कार्य करने वाले मजदूर है ऐसे में इनके समर्थन में धान मंडी में व्यापारियों ने जिंसों की बोली का कार्य भी बंद रखा। इनके समर्थन में आए एफसीआई पल्लेदार मजदूर यूनियन, ट्रैकटर ट्राली यूनियन, माकपा संगठन से जुड़े अन्य संगठनों ने भी विरोध किया।
ओर मौके पहुंच कर धरने में शामिल हो गए। जिससे मौके धरने पर धानक समाज के पवन सुरलिया, माकपा के सोहन सिंह मंडेर, आप पार्टी के नगर अध्यक्ष गोविंद माधव, धान मंडी यूनियन के जगदीश भवानिया, सोहन मौर्य, अध्यक्ष वीर सिंह, रणवीर कुमार, अमोलक सिंह, बाबू लाल, आदि शामिल हुए। मौके पर पुलिस जाब्ता भी पहुंच गया लेकिन थाप आवगामन खोला नही गया है ।ऐसे में गंगानगर व करणपुर की आवगामन करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पडी। पुलिस भी इन्हें अन्य रास्तो से निकलने में जुटी रही । अभी तक वार्ता के लिए कोई नही पहुंचा।
यहां भी पढ़े
फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान प्रताडि़त https://goo.gl/qKUzHL
Video: यहां शहादत के किस्से जगाते हैं देशभक्ति का जज्बा https://goo.gl/mZv2BK
बाजार से आधे रेट में मिलेगा पशु आहार, डेयरी प्लांट का ट्रायल सफल https://goo.gl/6jJ9ig
युवाओं में देश सेवा का जज्बा जरूरी - https://goo.gl/zYQ3rR
Updated on:
5 Mar 2018, 1:07 PM IST
Published on:
5 Mar 2018, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.