
मंदिर में लुटेरों का धावा, चौकीदार को बंधक बना नकदी लूटी
सूरतगढ़. नेशनल हाइवे स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में तीन अज्ञात लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बना नकदी और कीमती सामान चुरा लिया ( Temple in Suratgarh )। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। नेशनल हाईवे स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार रात करीब 12 बजे तीन युवक आए तथा मंदिर में सो रहे चौकीदार महिपाल को डंडों से पीटा तथा डरा धमका कर मारपीट कर कमरे में ले गए ( Theft at Hanuman temple )।
लुटेरो ने उससे मंदिर की चाबियां छीन ली तथा हाथ पैर और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। उसके बाद आरोपियों ने मंदिर में चोरी को अंजाम दिया। कमरे में बंद महिपाल ने कोशिश कर अपने हाथ खोल लिए और कमरे की खिडक़ी खोली ( Sriganganagar news )।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे पुलिस कांस्टेबल विष्णु दत्त मंदिर मे दर्शन करने आए, तब उन्होंने सामान बिखरा देखा ( Rajasthan news )। उन्हे मंदिर में चोरी की आशंका हुई। उन्होंने इधर-उधर आवाज लगाई तो कमरे से चौकीदार महिपाल की आवाज सुनाई दी। इस पर बाहर से कमरा खोला और उसे बाहर निकाला ( Hindi news ) ।
कांस्टेबल विष्णु ने ही मंदिर के पुजारी प्रेम देरासरी को सूचना दी। पुजारी ने बताया कि दान पात्र में रखे लगभग 25000 रुपए और मंदिर में लगे चांदी के छत्र अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गए। सूचना पर सिटी थाना से सब इंस्पेक्टर भूप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मंदिर के पिछली तरफ झाडिय़ों में कार के टायरों के निशान भी है। वहां रुकने और कार मोडऩे के निशान तथा मंदिर से उठाएं सेव और मिर्च की थैली भी पड़ी है। चोरी की वारदात में 20 -22 वर्ष के तीन युवक सम्मिलित बताए जा रहे हैं।
Published on:
15 Oct 2019, 11:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.