
demo pic
- दो माह पहले हुई थीं चोरी, पुलिस कर रही जांच
श्रीगंगानगर.
कलक्ट्रेट की न्याय शाखा से करीब दो माह पहले चोरी हुई छोटी-बड़ी करीब 20 मुहरों में से कुछ मंगलवार को स्टोर रूम में रखी अलमारी के ऊपर व नीचे पड़ी मिलीं। इससे न्याय शाखा के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुलिस मुहरें चोरी के मामले की जांच कर रही है।
कर्मचारियों ने बताया कि करीब दो माह पहले न्याय शाखा से चोरी हुई कुछ मुहरें मंगलवार दोपहर को स्टोर रूम में अलमारी के ऊपर व नीचे पड़ी हुई मिलीं। स्टोर प्रभारी जब वहां फाइल निकलवा रहे थे तो कर्मचारी को मुहरें दिखाई दी। कुछ मुहरें वहां रखी अलमारी के ऊपर पड़ी थीं और कुछ अलमारी के नीचे मिलीं।
स्टोर प्रभारी ने एडीएम सिटी को इस मामले की जानकारी दी। इस मामले में शाखा प्रभारी गोपाल खडग़ावत की ओर से कोतवाली में न्याय शाखा में दो टेबलों से करीब 18-19 मुहरें चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी नरेन्द पूनिया ने मौका मुआयना किया और कर्मचारियों के बयान लिए थे। इसके अलावा विभागीय जांच भी जारी है।
कर्मचारियों पर भी संदेह
- न्याय शाखा से चोरी हुई कुछ मुहरें स्टोर रूम में मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों को कर्मचारियों पर भी संदेह हो रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी पूनिया ने बताया कि कुछ मुहरें वहीं पास में मिली हैं। इससे लगता है कि किसी ने न्याय शाख से मुहरें चोरी कर कुछ को वहां डाल दिया। इसमें कर्मचारियों पर भी संदेह जाता है।
Published on:
6 Mar 2018, 8:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.