ब्लॉक में प्रधानाचार्य के 75 पद में से 27 रिक्त, उपप्रधानाचार्य के 57 में से 15, प्रथम श्रेणी अध्यापक के 221 पद में से 45, द्वितीय श्रेणी अध्यापक के 444 पद में से 125, तृतीय श्रेणी एल टू व समकक्ष शिक्षक के 489 पद में से 32,तृतीय श्रेणी एल वन व समकक्ष शिक्षक के 666 पद में से 19, प्रशिक्षक व शारीरिक शिक्षक के 110 में से 12, बेसिक/वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 38 में से 3 पद रिक्त पड़े हैं। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 13 में से 4, सहायक प्रशासनिक अधिकारी 35 में से 16, वरिष्ठ सहायक 28 में 10 , कनिष्ठ सहायक 15 में से 4, पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी के 5 में से 3,पुस्कालयाध्यक्ष तृतीय श्रेणी के 11 में से 3, चतुर्थ श्रेणी कर्मी के 115 में से 108, लैब ब्वाय के 6 पद में से 4 पद रिक्त पड़े हुए हैं।