1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
शहरी व ग्रामीण ओलंपिक कबड्डी-कबड्डी के बीच चौके-छक्कों की होगी बारिश
Play video

शहरी व ग्रामीण ओलंपिक कबड्डी-कबड्डी के बीच चौके-छक्कों की होगी बारिश

राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी खेलों का आगाज 23 जून से
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Krishan Ram

•

Updated: 16 May 2023, 1:00 PM IST

शहरी व ग्रामीण ओलंपिक कबड्डी-कबड्डी के बीच चौके-छक्कों की होगी बारिश
राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी खेलों का आगाज 23 जून से


श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर सहित प्रदेश में एक बार फिर से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के साथ शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज होगा। इस बार ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का एक साथ आयोजन किया जाएगा। राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 10 लाख 28 हजार 121 खिलाडिय़ों ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है। इनमें श्रीगंगानगर जिले में 65 हजार 772 ने पंजीयन करवाया है। पंजीयन में जिला शहरी में राज्य में प्रथम और ग्रामीण में द्वितीय स्थान पर है। इन खेलों के आयोजन में प्रदेश में करीब 130 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक इस बार 23 जून से शुरू होंगे और 29 अगस्त तक चलेंगे। खेल दिवस 29 अगस्त पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करना प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि इस बार जिले को दो लाख 20 हजार खिलाडिय़ों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है।

श्रीगंगानगर जिले में अच्छा रुझान

सीडीइओ पन्नालाल कड़ेला ने बताया कि खिलाडिय़ों के पंजीयन की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। इसके साथ ही राजीव गांधी शहरी ओलंपिक भी इसके साथ आयोजित किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले में इन खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर ही हजारों खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिला खेलकूद अधिकारी ने बताया कि इन खेलों मे आयु की कोई सीमा नहीं है। शहरी खेल में वार्डवाइज करवाए जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर जिला खेल स्टेडियम में खेल होंगे।

गिनीज बुक में हुआ था रिकॉर्ड

पहली बार जब राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में प्रदेश के 30 लाख और श्रीगंगानगर जिले के करीब दो लाख खिलाडिय़ों ने खेलों में हिस्सा लिया था। यह एक रिकॉर्ड था जिसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड मे भी दर्ज किया गया था।

इन खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं

जन आधार कार्ड से ही खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, खो-खो (महिला वर्ग), शूटिंगबॉल (पुरुष वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकशी (महिला वर्ग) तथा शहरी क्षेत्र में कबड्डी, बास्केटबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो (महिला वर्ग), फुटबॉल (पुरुष वर्ग), वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मीटर) खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिले का गणित

शहरी क्षेत्र में पंजीयन

शहरी क्षेत्र में कुल पंजीयन-56635

पुरुष खिलाड़ी-30931

महिला खिलाड़ी-25703

ग्रामीण क्षेत्र में पंजीयन

शहरी क्षेत्र में कुल पंजीयन-9137

पुुरुष खिलाड़ी-5492

महिला खिलाड़ी-3645

शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर खिलाडिय़ों उत्साह देखा जा रहा है। ऑनलाइन पंजीयन में राज्य में श्रीगंगानगर जिला शहरी क्षेत्र में प्रथम और ग्रामीण में द्वितीय स्थान पर चल रहा है। अभी तक 65 हजार 772 खिलाडिय़ों का पंजीयन हो चुका है। जिले का दो लाख 20 हजार का लक्ष्य है।

सौरभ स्वामी, कलक्टर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़