महिला के साथ फोटो खींचकर करते थे ब्लैकमेल
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के बाद एक पुलिसकर्मी देवीलाल का मोबाइल देखा गया, जिसमें परिवादी व उसके दोस्तों की फोटो थी। इसमें वे केवल अण्डरवियर में थे और एक अज्ञात महिला उनके पास खड़ी थी। मोबाइल में इस तरह की कई अन्य फोटोज भी मिली हैं। इसको देखकर ऐसा लगता है कि तीनों पुलिसकर्मी लोगों को यहां लाकर उस महिला के साथ फोटो खिंचवाते और फिर ब्लैकमेल करते थे। इस मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। जो कार इन्होंने काम में ली थी, वह पुलिसकर्मी की पत्नी के नाम है, जो हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में कार्यरत है।