25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल दो लोगों की बीकानेर में मौत

मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल दो लोगों की बीकानेर में मौत

घड़साना के पास दो बाइक दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के शारीरिक स्थिति का निरीक्षण करते हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 10 Apr 2018, 8:36 PM IST

hospital

hospital

-घड़साना के पास दो बाइक दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के शारीरिक स्थिति का निरीक्षण करते हुए।


घड़साना.

अनूपगढ़ मार्ग पर गांव 10 एमडी के पास सोमवार देर रात दो मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुए दो लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। इस तरह दुर्घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

बीएसएनएल ने शुरू की नि:शुल्क हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सेवा

जांच अधिकारी एचसी विष्णु दत्त बिश्नोई ने बताया कि नई मंडी घड़साना वार्ड 23 निवासी ओम प्रकाश नायक की मौत दुर्घटना के थोड़ी देर बाद ही हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन जनें गंभीर घायल हो गए थे। गांव 9 डीडी निवासी घायल जगदीश नायक उसका चाचा दुर्गाराम नायक, कृष्णा देवी नायक को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया था। घायल जगदीश नायक की मध्यरात्रि के बाद पीबीएम चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

पट्टा बनाने से पहले सैटेलाइट सिस्टम से जांच

जिसे वापस घड़साना के राजकीय चिकित्सालय मोर्चरी में लाया गया। जबकि घायल दुर्गाराम नायक ने मंगलवार दोपहर बाद दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार लोग गंभीर घायल हुए थे। जिनमें से तीन जनों की मौत हो गई। एचसी बिश्रोई ने बताया कि घायल कृष्णा देवी नायक की हालत गंभीर है लेकिन खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में दूसरे दिन मंगलवार को किसी घायल के बयान नहीं ले सकी है।

क्षतिग्रस्त चारदीवारी से स्कूल के विद्यार्थियों व अध्यापकों को परेशानी

दो मृतकों का पोस्टमार्टम घड़साना में किया गया जबकि मृतक दुर्गाराम नायक का पीबीएम चिकित्सालय की मोर्चरी में शव रखे जाने के कारण पुलिस को बीकानेर जाकर पोस्टमार्टम करवाया। गांव 10 एमडी के पास घटनास्थल से पुलिस ने दुर्घटनाग्रसित दोनों बाइक जब्त की है। घायल कृष्णादेवी के बयान लेने के बाद पुलिस जांच प्रारंभ करेगी। दूसरे दिन किसी के बयान दर्ज नहीं होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका है।