11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी की बाइक सहित दो युवक धरे

-एक और वारदात स्वीकारी

2 min read
Google source verification
robbery

हनुमानगढ़.

नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटर साइकिल सहित दो जने टाउन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। प्रारंभिक पूछताछ में इनके चोरी की एक और वारदात में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपित अल्लादिता (27) पुत्र मोबिन खान व आमिन खान (21) पुत्र हनीफ खान दोनों निवासी किकरवाली पीएस संगरिया को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


टाउन थाना प्रभारी रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार युवक नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं। इस संबंध में बीस अप्रेल को अनवर खान पुत्र सदीक खान निवासी वार्ड तीस ने मामला दर्ज करवाया था कि उसने 17 अप्रेल को अपनी मोटर साइकिल नंबर आरजे 31 एसजे 5548 नगर परिषद व डीपीजीसी चौक के पास खड़ी थी। कुछ देर बाद बाइक संभाली तो नहीं मिली। अनवर खान की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि शहर में बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों का खुलासा करने के लिए सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल भंवरलाल, योगेन्द्र कुमार की टीम गठित की गई। गुरुवार को टाउन क्षेत्र में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान अल्लादिता व आमिन खान चोरी की मोटर साइकिल ले जाते मिले। दोनों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल जब्त कर ली। यह बाइक आरोपितों ने नगर परिषद के पास से चोरी की थी। पूछताछ में अल्लादिता ने टाउन की इन्द्रा कॉलोनी से भी एक और बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की।


उन्होंने बताया कि इस बाइक चोरी के संबंध में भी थाने में मामला दर्ज हुआ था। इस बाइक की बरामदगी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चोरी की अन्य वारदातों के बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए चोरियां करते थे। इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाने के बाद दूसरी बाइक चोरी करने के प्रकरण में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा।

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
भादरा.

क्षेत्र के गांव पालड़ी के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रेक्टर चालक सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिपाल मेघवाल पुत्र गुलाराम मेघवाल (35) निवासी न्यांगल छोटी (चूरू) खाली ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर ग्राम पालड़ी के पास से गुजर रहा था। इस दौरान सड़क पर किसी गड्डे के कारण ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे चालक सड़क पर जा गिरा इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं टे्रक्टर आगे जाकर पेड़ों से टकराकर रूक गया। पुलिस ने मृतक का शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग