अस्पताल गेट के बाहर भी यही स्थिति बनी है। यहां मोर्चरी के पास से लेकर इमरजेंसी व मुख्य गेट तक सीवर लाइन डाली गई है। अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज व उनके परिजन आते-जाते हैं। सीवर लाइन के गड्ढ़ों के कारण उनको परेशानी होती है। अस्पताल के गेट से लेकर इमरजेंसी तक सीवर लाइन पर पेचवर्क किया जा रहा है, जबकि अन्य स्थानों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एमसीएच वार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते में भी रास्ता उबड़ खाबड़ बना हुआ है, जहां दिनभर प्रसूताओं का आना-जाना लगा रहता है।