14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: क्या करने आया है डेविड अमेरिका से इंडिया

- नागरिक के पास नही मिली प्रकार की मुद्रा - संदिग्धवस्था में घूमते अमेरिकी नागरिक को किया राउंड अप
2 min read
Google source verification
america citizen david in india

america citizen david in india

अनूपगढ़। स्थानीय पुलिस ने आज रविवार शाम को स्टेशन के पास घूमते एक अमेरिकन नागरिक को राउंड उप किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लोगों को पुलिस ने जानकारी दी कि स्टेशन के पास एक विदेशी सा दिखने वाला नागरिक घूम रहा है। नागरिकों की सूचना पर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और व्यक्ति को राउंड अप कर पुलिस थाना में आए।

Video: घटिया सामान का कर रहे उपयोग, ग्रामीणों को आया गुस्सा और रोक दिया काम

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि व्यक्ति के पास से एक अमेरिका की नागरिकता का पासपोर्ट तथा एक वीजा मिला है। थानाधिकारी ने बताया कि यह वीजा 13 अक्टूबर 2017 का जारी किया हुआ है। वीजा के आधार पर यह व्यक्ति 28 अक्टूबर 2017 को दिल्ली में आया था तथा यह वीजा 12 अप्रैल 2018 तक वैध है। वीजा तथा पासपोर्ट के आधार पर इस विदेशी का नाम डेविड है। थानाधिकारी ने इस नागरिक से गहनता से पूछताछ की।

Video: 104 एम्बुलेंस सेवा टायर के अभाव में हुई आॅफ रोड़

थानाधिकारी ने उस विदेशी नागरिक की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान विदेशी नागरिक के पास पासपोर्ट तथा वीजा के अलावा कुछ खाली पॉलीथिन तथा पानी की बोतल मिली। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि इस नागरिक के पास कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री नही मिली है। पुलिस पूछताछ में अमेरिकी नागरिक ने बताया कि वह एक टेक्नीशियन है। थानाधिकारी ने बताया कि इस अमेरिकी नागरिक के पास किसी देश की मुद्रा नही मिली है।

Video: रोशनी से नहाया गुरुघर उधर तिलकुटा चौथ महिलाओं का उत्साह

थानाधिकारी ने उच्चाधिकारियों को अमेरिकी नागरिक के अनूपगढ़ होने तथा इससे किसी प्रकार का कुछ संदिग्ध नही मिलने की जानकारी दी। थानाधिकारी ने बताया कि यह अमेरिकन नागरिक प्रथम दृष्टया मानसिक रोगी लग रहा है तथा कल इस अमेरिकन नागरिक को जे आई सी पूछताछ के लिए भेजा जाएगा।

Video: कड़ाके की ठंड वह कोहरे का कहर जारी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग