3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: गांव बंद के दौरान बीएसएफ ट्रक में सब्जी आने से उपजा तनाव…

श्रीकरणपुर में सब्जी विक्रेता व कृषक पुत्रों के मध्य हुआ विवाद किसानों ने थाने के सामने लगाया धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 7 Jun 2018, 1:25 PM IST

farmer demonstration against government news

farmer demonstration against government news

श्रीकरणपुर. गांव बंद आंदोलन के दौरान बीएसएफ के वाहन में आई सब्जी को लेकर बुधवार सुबह होलसेल सब्जी विक्रेता व कृषक पुत्रों के मध्य विवाद हो गया। दोनों पक्षो में मारपीट होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। घटनास्थल पुलिस थाना से महज पचास कदम की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि विक्रेता बीएसएफ को फल-सब्जी की आपूर्ति करता है। प्रकरण के बाद कृषक पुत्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जहां फल-सब्जी व दूध विक्रेता सब्जी मंडी में एकत्र हुए।

वहीं, सब्जी विक्रेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने सुबह करीब नौ बजे थाने के सामने धरना लगा लिया। मुकदमा दर्ज होने पर अपराह्न तीन बजे किसानों ने वहां से धरना उठाया। घटनाक्रम के दौरान तहसीलदार अमरसिंह भनखड़, डीएसपी सुनील पंवार, थानाधिकारी विजय मीणा, केसरीसिंहपुर थानाधिकारी वेदप्रकाश लखोटिया सहित वृत्त के पांचों थानों से पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

उधर, धरनास्थल पर हुई सभा में गंगानगर किसान समिति के जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह राजू ने सब्जी विक्रेता पर बीएसएफ वाहन की आड़ में सब्जी लाकर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। समिति कोषाध्यक्ष चमकौरसिंह बराड़, तहसील अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बुर्जवाला, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव केवल सिंह, हरदीप सिंह बंब आदि ने संबोधित किया। दोनों पक्षों ने करवाए मुकदमे... पुलिस ने बताया कि फल-सब्जी विक्रेता मुकेश नारंग ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार रात तीन लोग उसकी दुकान पर आए और बीएसएफ को फल-सब्जी देने पर एतराज जताया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

बुधवार सुबह करीब पौने छह बजे मोबाइल पर फोन कर आरोपियों ने उसे दुकान पर बुलाया। और हाथापाई कर गले में पहनी सवा तौले की सोने की चैन और जेब में पड़े करीब १२-१३ हजार रुपए छीन लिए। शोर मचाने पर आरोपी मनप्रीत सिंह व एक अन्य जो लाठियां लेकर आए थे मोटरसाइकिल वहीं छोड़ कर भाग गए। दूसरी ओर गांव बुर्जवाला निवासी लवदीप सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह जटसिख ने रिपोर्ट दी कि राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर इलाके में एक से दस जून तक गांव बंद आंदोलन चल रहा है।

इसके तहत गांवों से शहरों में फल, सब्जी व दूध की आपूर्ति नहीं की जा रही। लेकिन मंगलवार (पांच जून) रात करीब दस बजे सब्जीमंडी में बीएसएफ की गाड़ी से फल-सब्जी उतारी जा रही थी। जिसे उसने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उस समय दुकान का मालिक वहां मौजूद नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह करीब छह बजे लवदीप सिंह के साथ मनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव ८ ओ बालूवाला वहां बीएसएफ के वाहन से उतारी गई फल-सब्जी की जानकारी लेने आए तो सब्जी विक्रेता गट्टू नारंग, मुकेश नारंग, उसके पुत्र तुषार नारंग उर्फ सोनू, मोहित नारंग उर्फ गुड्डू व जगदीप सिंह पुत्र लखवीर सिंह ने उनसे गाली गलौज किया।

आरोप है कि परिवादी जब वापिस जाने लगे तो लाठियां लेकर आए आरोपियों तुषार व मोहित ने लवदीप सिंह के सिर पर पहनी हुई पगड़ी को नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। छुड़ाने आए मनप्रीत सिंह के साथ भी मारपीट की गई। मौके पर आंदोलनकारी किसान दल सिंह व बलदीप सिंह के वहां आने पर आरोपी पीछे हटे तो परिवादी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ भाग गए। इस दौरान वहां परिवादी की दो तौले की सोने की चैन वहां गिर गई जो आरोपियों ने उठा ली।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़