26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: नक्का खुलवाने की मांग, भूख हड़ताल पर बैठा किसान

अनूपगढ के गांव 15 ए का है मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 25 Sep 2017, 4:51 PM IST

 farmer on demonstration

farmer on demonstration

चुपके से बदला सफाइकर्मियों का कैडर

अनूपगढ। तहसील क्षेत्र के गांव 15 ए का एक व्यक्ति अपने खेत का नक्का जबरदस्त बन्द कर देने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गया। मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पुत्र मनीराम जाति कुम्भार निवासी 15 ए की चक 17 ए ए में मुरब्बा नम्बर 197/17 किला नम्बर 13 से 25 यानी 12 बीघा पोंग बांध विस्थापित से खरीद शुदा है।तथा यह धारा 6 ए के तहत निरस्त है। उसने कहा कि उसका पानी भी कटा हुआ है, परंतु राज्य सरकार ने घरू तौर पर पानी दे रखा है तथा पूर्व में मंजूर शुदा खाले से पानी लगाने की मंजूरी भी दे रखी थी।

video: गाना गाने की जरूरत नहीं, मुझे काम से मतलब है- जिला कलक्टर

इस प्रकार राज्य सरकार के सभी प्रकरण राज्य सरकार के विचाराधीन है तथा समस्त खरीददार खारिजशुदा जमीन के बावजूद घरू तौर पर पानी लगा रहे है। ओमप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस खाले के नकके से वह उक्त जमीन को पानी लगा रहा था वह नक्का फर्जी तौर पर कार्रवाई कर बंद कर दिया गया है। ओम प्रकाश ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उसने इस भूमि के 6 बीघों पर नरमा तथा ग्वार की फसल का बिजान कर रखा है।

Video: बलूव्हेल गेम के दुष्परिणामों की जानकारी दी

उसने बताया कि गुरुवार को उसके पानी की बारी है, उसने कहा कि अगर नक्का नही खुलवाया गया तो उसकी इस भूमि में बिजान कर रखी सारी फसल सूख जाएगी, और इसका बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा। उसने प्रेस को बताया कि उसका यह नक्का पिछले 25 वर्षों से चल रहा है। उसने बताया कि उन्होंने प्रशासन से मिलकर नक्का खुलवाने की मांग भी की थी लेकिन उसकी मांग पर कोई सुनवाई नही की गई।इस वजह से उसे मजबूरन सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।

Video: क्षतिग्रस्त सड़क से लगा जाम

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग