
jam on construction road
सूरतगढ़ थर्मल। सूरतगढ़ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी के सामने घास फूस से भरी पिकअप का टायर निकलने से सोमवार सुबह लम्बा जाम लग गया जिसे थर्मल चौकी पुलिस ने सुबह सवा दस बजे के करीब खुलवा कर आवागमन सुचारू किया। ज्ञातव्य है कि रविवार रात्रि को थर्मल की तरफ जा रही पिकअप का टायर निकल जाने से वो कॉलोनी के नजदीक बीच सड़क पर अटक गई। देर रात्रि को थर्मल से सीमेंट कम्पनी की राख परिवहन करने वाला बल्कर सड़क में आये कटाव के कारण सेड से निकलते समय फस गया। जिसके कारण आवासीय कॉलोनी से परियोजना तक ट्रको की लम्बी लाईने लग गई।
कर्मचारियों को हुई परेशानी- रविवार रात्रि से लगी ट्रको की लम्बी कतार के कारण सोमवार सुबह सूरतगढ़ से थर्मल ड्यूटी पर आ कर्मचारियों, ठेकेदार श्रमिको तथा ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम कारण करीब एक किमी पैदल चलकर आवासीय कॉलोनी से अन्य साधनों की मदद से कर्मचारी एवम श्रमिक परियोजना पहुँचे। हालांकि थर्मल चौकी पुलिस द्वारा कॉलोनी के नजदीक कच्चे से वैकल्पिक रास्ता बना कर एक तरफ के छोटे वाहनों का आवागमन जारी रखा लेकिन भारी वाहनों का आवागमन करीब 10 बजकर 15 मिनट ओर पिकअप के सही होने के बाद आवागमन सुचारू हुआ।
क्षतिग्रस्त सड़क बनी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग से थर्मल को आने वाली सड़क की जर्जर हालत तथा साइडों में आये कटाव के कारण आये दिन हादसे होते रहते है। पिकअप के खराब होने एवम साइडों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राख से भरा बल्कर फस जाने से रविवार रात से सोमवार सुबह तक जाम लगा, वही विगत 15 सितम्बर को आवासीय कॉलोनी के सामने सड़क के गड्ढे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल - कैम्पर भिड़ंत में मोटरसाइकिल पूरी तरहां से जलकर स्वाह हो गया था।
Published on:
25 Sep 2017, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.