30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: मनवता हुई शर्मसार, बच्ची की इज्जत को कर दिया तार-तार

बच्ची से दुराचार का प्रयास, आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 4 Nov 2017, 4:50 PM IST

rape attempt on child girl in gajsinghpur

rape attempt on child girl in gajsinghpur

गजसिंहपुर कस्बे के वार्ड नंबर पाँच में शुक्रवार रात के वक्त एक अधेड़ विवाहित व्यक्ति द्वारा नाबालिगा को बहला कर तूडी रखने के नोहरे में लेजाकर दुराचार का प्रयास किया गया। पुलिस थाना प्रभारी राजा राम लेघा नुसार इस बच्ची की आयु आठ नौ साल की बताई जा रही है। पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार मदन सिंह राजपूत जो की विवाह शादियों में दूल्हे के लिए घोड़ी रस्म के लिए घोड़ी ले जाने का काम करता है , पड़ोस में रह रहे परिवार की बच्ची को बहला फुसला कर नोहरे में ले गया। उस वक्त बच्ची अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रही थी।

Video: रेलवे स्टेशन पर फिलहाल परेशानी ही बनी ‘आदर्श’

तूडी के नोहरे में उसने अपने कपड़े उतार लिए और बच्ची से दूराचार करने की कोशिश करने लगा । लोगों के अनुसार उस वक्त उसने नशा सेवन कर रखा था। घबराई बालिका किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली। बच्ची शोर मचाते हुए गली में आई और अपनी माँ को पडोसी की करतूत बताई। इस घटना के बाद आस पास के मोहल्ला वासी जमा हो गये। वे पीडिता को लेकर देर रात पुलिस थाना गजसिंहपुर पहुँचे। पुलिस ने बताया की पीडिता की माँ ने इस सबंध में वार्ड नंबर पांच निवासी मदन सिंह राजपूत उम्र 52 वर्षीय के विरुद्ध पोक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज करवा दिया है।

Video: श्रीगंगानगर में छाया कोहरा, सर्दी ने दी दस्तक

इस मामले की जाँच सीओ सुनील के पवार श्री करनपुर कर रहे है। प्रात: करीब दस बजे सीओ करणपुर घटना स्थल पर पहुँचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है की मदन सिंह राजपूत विवाहित है और बाल बच्चे दार है। वह इसी गली में अपने परिवार के साथ रह रहा है। उसके आवाज़ के नज़दीक ही उसका पशु रखने के लिए बनाया गया नोहरा है ।

Video: नहर में गिरी कू्रजर !

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़