श्रीगंगानगर। बार एसोसिएशन के सभागार का सीनियर अधिवक्ताओं द्वारा लोकार्पण किया गया। इस भवन का पुनरोद्धार कराकर इसे आधुनिक बनाया गया है। इस अवसर पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट नवरंग चौधरी और भूरामल स्वामी ने की। सभागार के लोकार्पण की प्रक्रिया के समय काफी वकील मौजूद थे। इस मौके पर सीनियर एडवोकेट मंगलसिंह मिन्हास, अजायब सिंह ग्रेवाल, काशीराम रिणवां, रामप्रकाश गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, मदन कोचर, ओमप्रकाश सिंहमार, मोहनलाल छाबड़ा, श्रीराम वर्मा और हरिचंद चुघ को शाल ओढ़ा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बार संघ के कार्यालय कर्मचारी विजय गांधी को सम्मानित किया गया। समारोह में सीनियर एडवोकेट काशीराम और रामप्रकाश गुप्ता ने अपने अनुभव अन्य वकीलों से सांझे किए।