30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: सूरतगढ़ की खबरों के लिए क्लिक करें

- बीज को लेकर किसानो ने किया प्रदर्शन - शहर की पेयजल आपूर्ति सुधारने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 3 Nov 2017, 3:02 PM IST

suratgarh news in one click

suratgarh news in one click

सोमवार को मिलेगा बीज

सूरतगढ़: राजस्थान स्टेट बीज कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यालय के बाहर किसानों ने बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया । किसान राहुल साहरण, जगजीत सिंह , सरपंच इकबाल सिंह, वकील, मनिंदर सिंह सिंह आदि ने बताया कि सीड्स कॉर्पोरेशन कार्यालय में बीज के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं। फार्म भरने के बावजूद किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वही बीज अधिकारी भजन लाल जाट के अनुसार इस बार बीज के लिए फार्म अधिक आए है। सोमवार को नियमानुसार किसानों को बीज का आवंटन किया जाएगा।

Video: संगरिया में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन

जलदाय विभाग के एक्सईएन को दिया ज्ञापन

सूरतगढ़ : वार्ड 6 व 34 के नागरिकों ने जिला परिषद सदस्य डूंगरराम गेदर के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 6 के कुछ हिस्सों में पाइपलाइन होने के बावजूद भी लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। वही वार्ड नंबर 34 में गणेश मंदिर ढाब के पास 100 से 150 घरों में पिछले 2 माह से पेयजल आपूर्ति ठप है।

Video: सर्दी ने दी दस्तक, मंदिर भी छुपा कोहरे में

जिसके कारण वार्ड वासियों को मजबूरीवंश टैंकरो से पेयजल मंगवाना पड़ता है । उन्होंने अधिशासी अभियंता को बताया कि शहर के कच्ची बस्ती के वार्ड 3 से लेकर वार्ड 8 तक एवं सूर्योदय नगरी के सभी 11 वार्डो में आए दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहती है और वार्ड वासी परेशान रहते हैं। शहर में पेयजल आपूर्ति तुरंत प्रभाव से दूरस्त की जाए। अन्यथा आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि मैं खुद मौके पर जाकर पेयजल आपूर्ति दूरस्त करवाऊगा।

#weather धुंध के आगोश में पूरा इलाका

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़