3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 8 Mar 2018, 4:10 PM IST

villager gave threaten of demonstration

villager gave threaten of demonstration

सूरतगढ़ थर्मल। निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठुकराणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पी पी पी मोड पर दिए जाने के बाद ग्रामीणो की परेशानियां बढ़ गई है। अव्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तालाबंदी की जाएगी।

गुरुवार को किसान नेता राकेश बिशनोई, सत्य प्रकाश सिहाग, आदि दर्जनों ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी की मार्फ़त जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा है कि आगामी 12 मार्च तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार नही हुआ तो 13 मार्च को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तालाबंदी करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया की ठेकेदार फर्म द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में अप्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ नियुक्त करने के अलावा प्राथमिक उपचार हेतु पट्टी, गाज एवम दवाइयां तक उपलब्ध नही करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पी पी पी मोड पर दिया गया था। लेकिन आज तक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में सुधार नही हुआ है। वर्तमान में एक चिकित्सक सहित चार लोगों का स्टाफ नियुक्त किया गया है।

लेकिन दवाओं एवम प्राथमिक उपचार सामग्री की आपूर्ति नही होने से ग्रामीणों को थर्मल कॉलोनी अथवा 30 किमी दूर सूरतगढ़ ईलाज़ हेतु जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि साधारण चोट पर पट्टी करवाने आने वाले ग्रामीणों को बाजार से पट्टी एवम अन्य सामग्री खरीद कर लाने को कहा जाता। इस सम्बन्ध में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि चिकित्सालय में अभी तक दवाओं की आपूर्ति शुरू नही हुई है।

बदहाल सफाई व्यवस्था-
स्वास्थ्य केंद्र में ठेकेदार फर्म द्वारा सफाई कर्मचारी नियुक्त नही करने से चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पूर्णतः चरमराई हुई है। जगह जगह गन्दगी का आलम है। ग्रामीणों ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र में दवाईयां तो दूर ड्रेसिंग तक का सामान भी उपलब्ध नही है।इसके अलावा लैब टेक्नीशियन नही होने से सामान्य जाँचे भी नही हो पा रही है।

उन्होंने बताया कि करीब एक पखवाड़े पहले भी टिब्बा क्षेत्र सँघर्ष समिति के संयोजक राकेश बिशनोई के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। एवम जिला कलेक्टर को दूरभाष पर यवस्थाये सुधारने की मांग की थी।

सुविधाओ का आभाव
ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष की हालत दयनीय है। पूरे चिकित्सालय में पेयलज, बिजली व्यवस्था पूरी तरहां से खराब पड़ी है जगह जगह बिजली की तारे लटकी हुई है। हालांकि भवन पर सोलर सिस्टम लगा है। स्टाफ ने बताया की स्टाफ कक्ष सहित भवन में जगह जगह दरारे आई हुई है।

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कहा गया है
ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक प्रवीण कुमार ने बताया कि दवाओं की आपूर्ति हेतु जिला चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कहा गया है। वहॉँ से दवाओं की आपूर्ति 18 अप्रेल बाद करने का आश्वासन मिला है। इसके अलावा ड्रेसिंग सामग्री आदि की व्यवस्थाएं चिकित्सालय स्तर पर की जाती है।

इसके लिए ठेकेदार फर्म द्वारा चिकित्सा विभाग से बजट उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन बजट नही मिलने के कारण पूर्व में मेरे द्वारा अपने पैसों से खरीदा ड्रेसिंग का सामान स्वास्थ्य केंद्र में खत्म हो चुका है।इसकी सूचना ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और ठेकेदार फर्म को दे दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़