11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर लगाया धरना

समेजा पुलिस थानान्तर्गत गांव 23 पीटीडी, खमीसा व मोहकमवाला में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस थाने का घेराव कर रोष प्रदर्शन करने लगे।
2 min read
Google source verification
चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर लगाया धरना

चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर लगाया धरना

-पूर्व विधायक लूथरा भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे
रायसिंहनगर (अनूपगढ़). समेजा पुलिस थानान्तर्गत गांव 23 पीटीडी, खमीसा व मोहकमवाला में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण सोमवार को पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस थाने का घेराव कर रोष प्रदर्शन करने लगे। मामले को लेकर खोखरांवाली ग्राम पंचायत के सरपंच गोपीराम पीडी नहर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच रामस्वरूप बिश्नोई व मोहनलाल आदि ने बताया कि बताया कि गत दिनों पुलिस ने खोखरांवाली गांव में हुई चोरी का खुलासा कर मामले से इतिश्री कर ली जबकि गांव 23 पीटीडी की ढाणी खमीशा और मोहकमवाला आदि गांवों में करीबन आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खोखरांवली चोरी की घटना में पकड़े गए आरोपी ही उक्त चोरी की घटनाओं में संलिप्त है लेकिन पुलिस उक्त घटनाओं को लेकर आरोपियों से पूछताछ नहीं कर रही। सोमवार को पुलिस थाने का घेराव कर रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग करने लगे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा पुलिस थाने में ग्रामीणों के पास पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पुलिस थाने के मुख्य द्वार पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस उप अधीक्षक अन्नु बिश्नोई भी मौके पर पहुंची ओर ग्रामीणों व पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा से समझाइश करते हुए चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था।
---------------------------------------
-गत दिनों खोखरांवाली में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया गया है। इसके आरोपी रिमांड पर चल रहे हैं। जिनसे अन्य चोरियों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर जांच जारी है। चोरी की घटनाओं संलिप्त लोगों का पता लगाकर पर्दाफाश करने का प्रयास किया जाएगा।।
- हरबंस सिंह, थानाधिकारी, पुलिस थाना समेजा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग