स्वीप प्रभारी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर व आइओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध केवाइसी एप के माध्यम से उम्मीदवार की पृष्ठभूमि व उसके शपथ पत्र को देखने की सुविधा देता है। वहीं, सुविधा एप पर उम्मीदवार को प्रचार-प्रसार के लिए नामांकन के बाद अनुमति की जानकारी, वोटर टर्नओवर एप पर आमजन को मतदान दिवस पर मतदाता प्रतिशत देखने की सुविधा, सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, वोटर हेल्पलाइन एप पर मतदाताओं के नाम जोडऩे, हटाने, स्थानातंरण व संशोधन की सुविधा तथा सक्षम एप पर दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुविधा पोर्टल, वोटर्स सर्विस पोर्टल, एफिडेविट पोर्टल व नेशनल ग्रीवियेंस सर्विस पोर्टल भी मतदाताओं को इसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करते हैं।