14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान संगठनों की इस घोषणा के बाद गंगनहर में बढ़ने लगा पानी

-किसान संगठनों ने दे रखी है धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 8 May 2018, 9:09 PM IST

gang canal file photo

gang canal file photo

श्रीगंगानगर.

अखिल भारतीय किसान सभा और गंगनहर किसान समिति सहित विभिन्न किसान संगठनों के गंगनहर में पर्याप्त पानी की मांग पर आंदोलन की चेतावनी के बाद गंगनहर में पानी बढऩा शुरू हो गया है। बढ़े हुए पानी का असर बुधवार सुबह तक दिखाई देने लगेगा।

पंजीयन नहीं होने से सरसों-चना की सरकारी खरीद अघोषित रूप से बंद, किसान हो रहे परेशान

पानी के मुद्दे पर बुधवार को ही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मुख्य अभियंताओं की बैठक चंडीगढ़ में हो रही है, जिसमें रबी फसलों की बिजाई के लिए तीनों राज्यों की नहरों को पर्याप्त पानी देने पर विचार हो सकता है।

छेड़छाड़ और छीनाझपटी करने वालों को महिलाएं सिखाएंगी सबक

पंजाब सिंचाई विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार से गंगनहर में पानी की मात्रा बढ़ाकर 1700 क्यूसेक की गई है। इसमें और बढ़ोतरी करने की संभावना है। पानी की मात्रा में हुई वृद्धि का असर बुधवार सुबह तक शिवपुर हैड पर दिखाई देगा। हरिके हैडवक्र्स से मंगलवार को फिरोजपुर फीडर में 5900 क्यूसेक तथा राजस्थान फीडर में 6500 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था।

श्रीगंगानगर को जल्द मिल सकती हैं चार नई ट्रेन

बिजाई के लिए पानी

रबी फसलों की बिजाई के लिए अब उपयुक्त समय है। लेकिन गंगनहर को 700-800 क्यूसेक पानी मिलने से बिजाई संभव नहीं क्योंकि गंगनहर प्रणाली की अधिकांश नहरें बंद पड़ी हैं। बिजाई के लिए पानी की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा और गंगनहर किसान समिति ने 10 मई को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी है। शायद इसी चेतावनी का असर है कि मंगलवार को पंजाब से पानी की मात्रा में लगभग 1000 क्यूसेक की बढ़ोतरी हुई है। रबी की बिजाई के लिए अखिल भारतीय किसान सभा ने गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी चलाने की मांग की है।

तीस की जगह नौ ही सफाई कर्मचारी ऑन ड्यूटी मिले

संपत्ति विवाद में महिलाओं के सिर फोड़े