8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर में मौसम पलटा

तीन दिन तक चटख धूप खिलने के बाद सोमवार दोपहर मौसम पलट गया, जिससे सर्दी लौट आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 18 Dec 2017, 9:58 PM IST

weather

weather

-तीन दिन धूप खिलने के बाद बादल छाए

श्रीगंगानगर.

तीन दिन तक चटख धूप खिलने के बाद सोमवार दोपहर मौसम पलट गया, जिससे सर्दी लौट आई। हालांकि, सुबह और शाम को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है परन्तु दिन में धूप से आमजन को राहत मिली।

Video : वारदातों को लेकर पुलिस ने खंगाले शहर के छात्रावास

मौसम वैज्ञानिक बादलवाही का कारण पश्चिमी विक्षोभ मान रहे हैं। पूरा श्रीगंगानगर जिला, बीकानेर जिला, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इससे प्रभावित है।जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के क्षेत्र में तंत्र थोड़ा मजबूत होने से वहां बारिश के आसार हैं जबकि राजस्थान में दो दिन तक बादलवाही रह सकती है।

सड़क के घुमाव ने डाला चक्कर में, नहीं हो पा रही भूमि अवाप्ति

सर्दी से शुरुआत, दोपहर में धूप

दिन की शुरुआत तेज सर्दी के साथ हुई। सुबह आठ बजे तक तो लोग कंबलों में लिपटेनजर आए। सड़क किनारे जगह-जगह अलाव तापकर लोगों ने सर्दी से राहत पाई। सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास जब धूप खिली तो राहत मिली। दोपहर में लोगों ने पार्कों और अन्य खुले स्थानों पर धूप का आनंद लिया। शाम ढले धूप गायब हो जाने से सर्दी बढ़ गई।

जश्न की खुशी दूसरे दिन ही गायब, आम आदमी ने प्रदर्शनी से बनाई दूरी

अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी लेकिन इसके साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। इससे सर्दी के तेवर तीखे हो सकते हैं।

Video : तेज गति के वाहनों पर कार्रवाई से बीस फीसदी कम हुआ मौत का आंकड़ा

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है। दो दिन में आसमान साफ हो जाएगा। कहीं-कहीं छींटे पड़ सकते हैं।
-एम एल रणवा, प्रभारी, मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीगंगानगर।

Video : ग्रामीण विकास कार्यो को अपडेट करेगा भूवन

मेडिकल कॉलेज से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं