19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / चरा रहा था बकरी…तो हुआ कुछ ऐसा की पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे

चरा रहा था बकरी…तो हुआ कुछ ऐसा की पूरे गांव में नहीं जले चूल्हे

खेत में बकरियां चरा रहे एक युवक की उस समय मौत हो गई जब खेत में बनी डिग्गी में एक बकरी गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में युवक पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे डिग्गी से निकलवाया एवं पुलिस को सूचना दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 16 May 2023, 2:08 PM IST

goat.jpg

रायसिंहनगर. खेत में बकरियां चरा रहे एक युवक की उस समय मौत हो गई जब खेत में बनी डिग्गी में एक बकरी गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में युवक पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे डिग्गी से निकलवाया एवं पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में मृतक के भाई ने समेजा कोठी थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : लकड़ी से मार-मारकर फोड़ी आंख, दोस्त ने सिर फाड़ कर दी दर्दनाक मौत

थाना प्रभारी महावीर प्रसाद स्वामी ने बताया कि गुरदास सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी 10 केएसडी ने बताया कि उसका भाई वकील सिंह (10) रविवार शाम को करीब 6 बजे 8 एसपीडी रोही में सुखचैन सिंह के खेत में बकरियां चरा रहा था। शाम को बकरी के डिग्गी में गिर जाने से उसे बचाने के प्रयास के दौरान पैर फिसलने से वकील सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर सोमवार को मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।