8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीकरणपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

श्रीकरणपुर के गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ये घटना 21 एच से करीब दो किमी आगे की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 16 Jul 2023, 12:17 PM IST

photo_2023-07-16_12-13-10.jpg

श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर के गांव में शनिवार रात करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ये घटना 21 एच से करीब दो किमी आगे की है। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव को केसरीसिंहपुर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। उधर, घटना के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।


यह भी पढ़ें : 31 जुलाई के बाद रजिस्ट्रेशन होने पर 3 महीने बाद मिलेगा योजना का लाभ

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर से चलकर सूरतगढ़ जाने वाली पैसेंजर शनिवार शाम करीब 7 बजकर 53 मिनट पर केसरीसिंहपुर से रवाना हुई ही थी कि पांच किमी आगे पिल्लर संख्या 106/3 के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन के आगे आने का मामला सामने आया।


यह भी पढ़ें : फौजी की मौत पर मिली क्लेम की राशि साइबर जालसाज ने हड़पी

केसरीसिंहपुर थाना के हवलदार विमलेश कुमार ने बताया कि आसपास लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान आसा राम (32) पुत्र हरिराम नायक के रूप में हुई। वहीं, मृतक के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है और शव को केसरीेसिंहपुर की सीएचसी पर रखवाया है। हवलदार ने यह भी बताया कि ट्रेन से कटने पर शव के कई टुकड़े हो गए थे। उधर, घटना को लेकर करीब 20 मिनट तक ट्रेन वहां रुकी रही।