बेचारे दूल्हे का बुरा समय यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि दुल्हन के फरार होने के बाद उसके घरवालों ने दुल्हें और उसके परिवार को बंधक बना लिया, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। दूसरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत हुई और जो भी खर्चा हुआ, उसका बटवारा करने के बाद उनको छोड़ा गया। दूल्हा और उसका परिवार दुखी मन से घर वापस आ गया।