28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली एम्स में होगा शहाबुद्दीन का इलाज

बाहुबली राजद नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इलाज के लिए नई दिल्ली एम्स ले जाया गया। उन्हें विशेष सुरक्षा दायरे में जांच के लिए ले जाया गया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 30 Jun 2016, 9:22 PM IST

aiims

aiims

कटिहार। बाहुबली राजद नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को इलाज के लिए नई दिल्ली एम्स ले जाया गया। उन्हें विशेष सुरक्षा दायरे में जांच के लिए ले जाया गया है। सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के बाद वह चर्चा में आए और इन्हें सीवान से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था।

शहाबुद्दीन ने पिछले दिनों कमर दर्द की शिकायत की। उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी चिंता प्रकट की थी। विशेष स्वास्थ्य जांच के लिए इन्हें सघन सुरक्षा घेरे में दिल्ली ले जाया गया है। वह एक सप्ताह तक इस दौरान दिल्ली एम्स में रह सकते हैं। भागलपुर जेल में मनचाही सुविधाएं शहाबुद्दीन को नहीं मिल पा रही हैं। सूत्रों का दावा है कि सत्तारूढ़ दल से जुझने के चलते वह फिलहाल इलाज के बहाने दिल्ली प्रवास का लाभ उठाना चाह रहे हैं।